कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के महादेवी घाट पर बारिश के दौरान नदियां उफान पर होती है। जिले में बहने वाली गंगा नदी भी बारिश के मौसम में पूरे शबाब पर होती है। जिसके कारण तटवर्ती बस्तियों में पानी भरता है। लिहाजा बाढ़ से पहले जिले के बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियों का जायजा लिया। एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से गंगा नदी के महादेवी घाट में मॉक ड्रिल किया। जिसमें जिले के एएसपी और एडीएम भी शामिल हुए।
पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई
सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवी घाट पर मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव के उपायों और आपातकाल से निपटने को लेकर अभ्यास किया गया।इस दौरान राहत बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों को पहनकर एसडीआरए की टीम ने अभ्यास किया।
आगामी वर्षा ऋतु में बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर मॉक ड्रिल किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन के सभी विभागों की टीम मौजूद थी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य ये था कि बाढ़ आपदा के समय किस तरीके से कार्य किया जाए। जान माल के नुकसान को कम किया जाए.” एएसपी संसार सिंह ने मॉक ड्रिल के दौरान कहा कि हमारे पास जो बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की सामग्रियां हैं वह सही तरीके से काम कर रही है कि नहीं इसे जांचने के लिए मॉकड्रिल किया गया है। इसके साथ ही बाढ़ में फसे लोगों का कैसे बचाना हैं।इसका अभ्यास किया गया। इसके साथ यदि कोई डूबता है तो उसे बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार क्या होना चाहिए।इसका भी अभ्यास किया गया।