म्यांमार में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के ये झटके म्यांमार के बर्मा में आज सुबह करीब 3:52 बजे महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई.
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 140 किमी नीचे थी. अब तक इसमें किसी जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है.भूकंप के झटके तेज थे लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तड़के आए भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर भागते दिखे थे.
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है. धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं. सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं. इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं.