एक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार दोपहर अफगानिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। ये भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली तक महसूस हुआ। दिल्ली एनसीआर सहित भारत के उत्तर पश्चिम इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। फिलहाल किसी तरह की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद इलाके से करीब 85 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में दर्ज किया गया, जो करीब 260 किमी की गहराई में था।
पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
अधिकारियों के अनुसार अफगानिस्तान में इस भूकंप के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। जबकि जम्मू कश्मीर सहित दिल्ली तक इसके झटके महसूस किये गये हैं।
चीन में आया था भूकंप
कुछ समय पहले चीन के सिचुआन के यान शहर में एक तेज भूकंप आया था। जिसकी वजह से करीब 13 हजार लोग प्रभावित हुए थे। इस भूकंप से कई बिजली परियोजनाओं को भी नुकसान उठाना पड़ा था। इतना ही नहीं कई घर भी इसकी चपेट में आ गये थे। नेपाल की राजधानी में भी एक सप्ताह पहले 4.7 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया था।