जम्मू। मौसम सामान्य होते ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सेवा बहाल कर दी गई है। यातायात बहाल होते ही तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना कर दिया गया। राजमार्ग खुलने के बाद अमरनाथ तीर्थयात्रियों के 37वें जत्थे को गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे 33 वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए निकलने की अनुमति दी गई।
पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश
422 श्रद्धालु गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर तथा 577 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक मार्ग से यात्रा शुरू करने के लिए पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए एक जुलाई से 62 दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी।
अब तक 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं शिवलिंग के दर्शन
अब तक 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सेवा बहाल होने के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 999 तीर्थयात्रियों का नया जत्था गुरुवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
रामबन जिले में बुधवार तड़के करीब तीन बजे मारूग के पास भूस्खलन हुआ, जिससे 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग 18 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। यह कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। फंसे हुए सभी वाहनों को वहां से निकालने के बाद गुरुवार सुबह जम्मू और श्रीनगर से यातायात बहाल हुआ।
पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!
33 वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर आधार शिविर से निकला जत्था
राजमार्ग खुलने के बाद अमरनाथ तीर्थयात्रियों के 37वें जत्थे को सुबह करीब साढ़े तीन बजे 33 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए निकलने की अनुमति दी गई।उन्होंने बताया कि 422 श्रद्धालु गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर तथा 577 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक मार्ग से यात्रा शुरू करने के लिए पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं।
दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए एक जुलाई से 62 दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी और अब तक 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।