Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पेरिस जा रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 218 यात्री थे सवार

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पेरिस जा रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 218 यात्री थे सवार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Air India Delhi Paris Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट जो कि पेरिस जा रही थी की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 में खराबी (Flap Issues) की जानकारी मिलने के बाद वापस बुलाया गया था। लगभग 231 यात्रियों को लेकर विमान की सेफ लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई।

पढ़ें :- पांच साल में सात बार.... छूटे न टीका एक भी बार

विमान और यात्री सुरक्षित
CISF के सूत्रों के मुताबिक सभी विमान और यात्री सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरे इंतजाम किए गए थे। दिल्ली के अस्पताल ओर फायर विभाग को भी अलर्ट किया गया था।

फ्लाइट को किया गया डायवर्ट
आपको बता दें कि रायपुर में खराब दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया गया था।

Advertisement