Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. .पाकिस्तानी कैदी गोरखपुर जेल से हुआ रिहा,16 साल बाद जाएगा अपने वतन, देश द्रोह के आरोप में गोरखपुर जेल में था बंद

.पाकिस्तानी कैदी गोरखपुर जेल से हुआ रिहा,16 साल बाद जाएगा अपने वतन, देश द्रोह के आरोप में गोरखपुर जेल में था बंद

By up bureau 

Updated Date

.पाकिस्तानी कैदी गोरखपुर जेल से हुआ रिहा,16 साल बाद जाएगा अपने वतन, देश द्रोह के आरोप में गोरखपुर जेल में था बंद

गोरखपुर। देश द्रोह के आरोप में गोरखपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी मो. मसरूफ उर्फ गुड्डू बुधवार को रिहा हो गया। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई। जिला जेल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के निगरानी में उसे गोरखपुर से दिल्ली,स्थित पाकिस्तानी दूतावास भेजा गया। वहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 7 फरवरी को अटारी बॉर्डर पर ले जाया जाएगा।जहां उसके दस्तावेज की जांच होगी।फिर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

मसरूफ उर्फ गुड्डू की जासूसी और देशद्रोह के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

मिली जानकारी अनुसार कराची, पाकिस्तान के रहने वाले मो. मसरूफ को 2008 में बहराइच पुलिस ने जासूसी, देशद्रोह, जालसाजी और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों को संदेह था कि वह भारत में आतंकी संगठनों के लिए सूचना एकत्र कर रहा था। जांच के बाद उसके खिलाफ देशद्रोह और जासूसी का मुकदमा दर्ज किया गया। 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

मो. मसरूफ को 2015 में वाराणसी सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया। लेकिन जेल प्रशासन के अनुसार, उसने वहां कैदियों को उकसाने और विद्रोह की कोशिश की। फिर 2019 में शासन के निर्देश पर उसे गोरखपुर जेल लाया गया और हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया।

अब मो. मसरूफ की सजा पूरी हो चुकी।जिसे कानूनी औपचारिकताओं के बाद भारत सरकार ने उसकी रिहाई का फैसला लिया। प्रशासन ने इसकी जानकारी पाकिस्तानी दूतावास को दे दी है। बुधवार को उसे गोरखपुर से जेल से 9.30 बजे दिल्ली भेजा गया। जहां से 7 फरवरी को अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

2008 से अबतक करीब 16 साल भारतीय जेल में रहने के बाद अब मो. मसरूफ अपने वतन पाकिस्तान लौटेगा। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में उसे दिल्ली और फिर अटारी बॉर्डर तक ले जाया जाएगा। जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement