लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि फ्लाइट संख्या 6E 1415 में बम की सूचना मिली थी।
पढ़ें :- लखनऊ में फूड प्वाइजनिंग से आश्रय केंद्र के 4 बच्चों की मौत, 20 बच्चों की हालत गंभीर, पेट में 6 इंच के कीड़े
बताया जाता है कि विमान के पीछे के शौचालय के दरवाजे पर पेन से बम शब्द लिखा हुआ था। जिस पर किसी की नजर पड़ गई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन के द्वारा विमान को आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके बाद विमान से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान में छानबीन कर मामले की जांच में जुटी हैं।