Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shah Rukh Khan Pathaan Movie : शाहरुख खान की फिल्म पाठन का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, लोगों ने कहा ब्लॉकबस्टर

Shah Rukh Khan Pathaan Movie : शाहरुख खान की फिल्म पाठन का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, लोगों ने कहा ब्लॉकबस्टर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 जून 2022। शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शाहरुख खान की फिल्म पठान का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 25 जून को शाहरुख खान के बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। इसी खुशी ने किंग खान ने अपनी फिल्म पठान का लुक का रिलीज कर दिया है। ये फिल्म यशराज के बैनर तले बनाई गई है। शाहरुख खान के साथ पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। पठान 25 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में देखा जा सकेगा।

पढ़ें :- Bollywood Affairs: इन सितारों के रिश्ते क्यों बने चर्चा का विषय?

सामने आया शाहरुख खान का लुक

इस फिल्म में शाहरुख खान एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख का लुक बेहद ही जबरदस्त लग रहा है। ऐसे लुक में शायद ही किसी ने पहले कभी शाहरुख को देखा गया होगा। पठान का मोशन पोस्टर शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शाहरुख खान एक बड़ी से गन लिए दिख रहे हैं और उनके चेहरे व होठों से खून बह रहा है। इस लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी में एक्शन सीन की भरमार होगी।

अपने लुक को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “30 साल हो गए और और भी आगे आएंगे, क्योंकि आपकी मुस्कान और प्यार अंतहीन रही है। पठान के साथ इसे आगे बढ़ाते हैं। 25 जनवरी 2023 को पठान आ रहा है।”

https://twitter.com/iamsrk/status/1540583404252569600?s=20&t=3q09SkUdbBl2ZX1-kBRUJw

पढ़ें :- बॉलीवुड का तड़का, बॉक्स ऑफिस से लेकर नई फिल्मों तक मचा धमाल

लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर

शाहरुख खान की मूवी का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड हो गया। फैंस शाहरुख खान की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

 

Advertisement