Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री ने ऊना की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री ने ऊना की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 22 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। धमाके में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 मजदूर घायल हैं।

पढ़ें :- RSS-BJP पर राहुल गांधी का प्रहार, अडाणी-अंबानी को लेकर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्टरी में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

पढ़ें :- 'दो दिन की चर्चा में न प्रधानमंत्री आए, न गृह मंत्री आए...', गौरव गोगोई का बयान

 

पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में हताहतों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में फैक्टरी में हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

पढ़ें :- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में किया SC का रुख, इलाहाबाद HC के आदेश को दी चुनौती
Advertisement