Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव से गरमाई सियासत, धरने पर अयोध्या सांसद! घर पर प्रदर्शन कर CM योगी को घेरा

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव से गरमाई सियासत, धरने पर अयोध्या सांसद! घर पर प्रदर्शन कर CM योगी को घेरा

By up bureau 

Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में सियासत गर्मा उठी है। उपचुनाव में मिल्कीपुर सीट पर कब्ज़ा करने के लिए भाजपा और सपा ने पूरा जोर लगा दिया। यूँ कहे कि सपा और भाजपा में शह मात का खेल जारी है। इन सबके अयोध्या का सियासी पारा उस वक्त और चढ़ गया जब सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने घर पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

पढ़ें :- Jaunpur में शादी समारोह के दौरान अधिवक्ता को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

दरअसल मिल्कीपुर विधान सभा में चौराहा नंबर पांच के पास सांसद अयोध्या का आवास है। सांसद को अपने आवास पर धरना इसलिए देना पड़ा क्योकि जिला प्रशासन ने उन्हें सार्वजनिक स्थल पर धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नही दी। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने छुट्टा जानवरों खेती किसानी के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

सांसद ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में अधिग्रहण की जा रही जमीनों का किसानों को मुआवजा ना देने पर सरकार की खिचाई की। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने ऐलान कर दिया कि अगर समस्याओं का निदान नही हुआ तो जनजागरण के लिए पैदल यात्रा 7 अक्टूबर से शुरु करूंगा। आपको बता दे सपा ने मिल्कीपुर सीट के उप चुनाव में अयोध्या सांसद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। बेटे के चुनाव मैदान में उतारे जाने से सांसद पिता अवधेश प्रसाद की साख फंस गयी है। हाल फिलहाल में अजीत प्रसाद के ऊपर अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। यू कहे कि मिल्कीपुर में सियासत गर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी चुनावी सभाएं कर जनता को सौगात बांट रहे है। यानी सपा हो या भाजपा दोनो तरफ से जोर आजमाइश जारी है।

पढ़ें :- महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 8 गंभीर रूप से घायल
Advertisement