BRICS Summit : भारत में 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स समिट का आयोजन होगा। यह दो दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। करीब एक दर्जन से अधिक देशों के नेताओं का जमावड़ा होगा। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हैं। आज नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पेजेशकियान और पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात होगी।
पढ़ें :- BSP के खिसकते जनाधार को बचाने की उम्मीद में उत्तराधिकारी तराशने में फिर जुटीं मायावती
पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच शुक्रवार को बैठक होगी। यह बैठक भारत मंडपम में होगी। इसके बाद पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बीच मुलाकात होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद, वियतनाम के प्रधानमंत्री के ले मिन हयूंग, मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली में ब्रिक्स की तैयारी
ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी पूरी दिल्ली में देखने को मिल रही है। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार, प्राइवेट स्कूल और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस के बीच समन्वय बैठक हुई। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात हुई। इसमें ड्रोन से निगरानी, होटलों की जांच और सीमा पर चेकिंग शामिल है।
ईरान के पेजेशकियान दिल्ली पहुंच गए हैं। पेजेशकियान ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि ब्रिक्स का मुख्य मकसद एकतरफा रवैये का मुकाबला करना है और कोशिशें इस बात पर केंद्रित हैं कि देश अपनी आजादी बनाए रखते हुए अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंध विकसित कर सकें। इस गुट का गठन इसी मकसद से किया गया था। ग्लोबल इकॉनमी बहुत जटिल है।
पुतिन शुक्रवार सुबह भारत पहुंचे। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से विशेष रणनीतिक साझेदारी पर आधारित मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं।
पढ़ें :- हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।