Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रचार में तेजीः रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल का रायबरेली से जोड़ा नाता

प्रचार में तेजीः रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राहुल का रायबरेली से जोड़ा नाता

By HO BUREAU 

Updated Date

priyanka gandhi

रायबरेली। लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में अपने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ताओं की मीटिंग में प्रियंका गांधी ने अपने लोगों को याद दिलाया कि रायबरेली वो किला है जो 2019 में भी सुरक्षित रहा।

पढ़ें :- 27 का चुनाव दूर... सियासत भरपूर ! हाथरस केस....सियासत तेज !

इस दौरान उन्होंने मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का नाता रायबरेली से जोड़ा। प्रियंका गांधी ने मुंशीगंज किसान आंदोलन के दौरान उनकी गिरफ्तारी का ज़िक्र किया तो वहीं इंदिरा गांधी की यहां से हुई हार को उनके लिए सीख बताते हुए कहा कि इस बार राहुल गांधी को जिताने के लिए आप लोगों को कड़ी मेहनत करनी है।

क्योंकि यहां की लड़ाई का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। बता दें कि प्रियंका गांधी फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर उतरकर सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने अमेठी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। प्रियंका गांधी पांचवें चरण का चुनाव प्रचार बंद होने के अंतिम दिन तक यहीं प्रवास करेंगी।

Advertisement