नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष का नेता बनें। इस पर राहुल गांधी ने विचार करने की बात कही है। बैठक में चुनाव नतीजों की भी समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
पढ़ें :- Rahul Gandhi on Caste Census: 'We Can Help Centre Design It,' Says Congress Leader
इस मौके पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने जवाब दिया कि वे इस बारे में सोचेंगे। कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। यही सबकी मांग है और यही कांग्रेस को मजबूती देगी।
यूपी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे नेता हैं, साहसी हैं, आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं। मुद्दों की जानकारी रखते हैं। ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।