Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- तीन साल का प्रस्तावित विस्तार संपत्ति मालिकों के लिए बड़ी राहत

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- तीन साल का प्रस्तावित विस्तार संपत्ति मालिकों के लिए बड़ी राहत

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को संसद में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किए जाने का स्वागत किया है।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी द्वारा बुधवार को संसद में पेश किए गए विधेयक में प्रस्तावित तीन साल का एकमुश्त विस्तार दिल्ली के संपत्ति मालिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ संपत्तियों को तीन साल की लंबी अवधि के लिए सुरक्षित करके जनता की मांग के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है, जैसा कि व्यापारी संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी।

Advertisement