पंजाब के सभी शहरों में और गांवों में इस वक्त बड़े ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है. सरकार ने कहा है कि 8 जनवरी तक के लिए प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा. प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टी 8 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि पहले आदेश में 2 जनवरी 2023 को स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया था लेकिन अब सभी स्कूल नौ जनवरी 2023 को ही स्कूल खुलेंगे.
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया. उन्होंने ट्वीट किया, ”राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 2 जनवरी से बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी गई है.” स्कूल अब 9 जनवरी को खुलेंगे.
ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਪੈ ਰਹੀ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ ਅਤੇ ਧੁੰਦ ਕਾਰਨ, ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ, ਏਡਿਡ, ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ 02/01/2023 ਤੋਂ 08/01/2023 ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) January 1, 2023
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
तापमान गिरने और शीतलहर चलने की संभावना
बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक्ल कड़ाके की ठंड और कोहरे की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही विभाग ने कहा है कि पप्रदेश में अगले कुछ दिनों शीतलहर का भी प्रकोप रहेगा. इसके साथ ही कोहरे और शीतलहर के भारी प्रकोप के साथ ही देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद भी जताई गई है. मौसम एक्सपर्ट की मानें तो हिमालय क्षेत्र से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं का मैदानी भाग में काफी असर पड़ सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत में इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करने के आसार हैं. अगले 2 दिनों तक मध्य भारत में भी इसका असर देखा जा सकता है. ठंडी हवाओं के चलते हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2023, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में 4 जनवरी 2023, हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी 4 जनवरी तक शीतलहर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है.