लखनऊ। चित्रकूट विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर अपने पुराने घर में वापसी की।
पढ़ें :- पांच नदियों का होता है अद्भुत संगम, चंबल की धरती बन रही पर्यटन और आस्था का केंद्र
पुष्पेन्द्र सिंह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में वरुण कुमार सिंह, विनय सिंह चौहान, अमरेंद्र मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अजय उपाध्याय, देवेन्द्र सिंह, कुलभूषण तिवारी, रामचरण सिंह, संजीव सिंह व शिव विशाल सिंह शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष चित्रकूट कुशल पटेल, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, आरपी सिंह व हरनाम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।