नई दिल्ली, 26 जनवरी। रेल मंत्रालय ने उम्मीदवारों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी और लेवल परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है। मंत्रालय ने उम्मीदवारों की शिकायतों को सुनने के लिये एक पांच सदस्यीय समिति भी गठित कर दी है।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
मंत्रालय ने जांच के लिए बनाई समिति
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि एनटीपीसी और लेवल परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उम्मीदवारों की शिकायतों की जांच के लिये समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आरआरबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पास और फेल उम्मीदवारों की शिकायतों को सुना जाएगा।
कमेटी शिकायतों को सुनने के बाद इसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौपेंगी। उसके बाद रेल मंत्रालय आगे का निर्णय लेगा।
लेवल-1 परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाने से अब आगे होने वाले लेवल-2 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
उल्लेखनीय है कि बिहार सहित कई स्थानों पर रेल भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर उम्मीदवारों के उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुये मंगलवार को रेल मंत्रालय ने रेल आवागमन को बाधित करने के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले अभ्यार्थियों को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा था कि ऐसा करने पर उनके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है। इससे वे भविष्य में कभी रेलवे में नौकरी नहीं पा सकेंगे।