Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के लखनऊ दौरे पर

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के लखनऊ दौरे पर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर जा रहे हैं. उनका ये तीन दिवसीय दौरा होगा.राजनाथ सिंह शाम 4:30 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे.इस दौरान राजनाथ सिंह कई लोकार्पण, शिलान्यास व मूर्ति अनावरण कार्यक्रमों में शामिल होगें.
आज राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही लखनऊ विश्वविद्यालय जाएंगे. जहां पर वह स्वर्गीय प्रमिला श्रीवास्तव मेमोरियल फाउंडेशन के उद्घाटन एवं समाज कार्य विभाग व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह शाम 6 बजे हनुमान सेतु मंदिर में पहुंच कर दर्शन और पूजन करेंगे.शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर, मेडिकल कॉलेज चौक में 158.16 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न 155 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.शाम 4:30 बजे मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, प्रांगण में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
लखनऊ दौरे के अंतिम दिन रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10:45 बजे त्रिलोकीनाथ रोड पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 11:30 बजे रविंद्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे.

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
Advertisement