Delhi : दिल्ली की जल और सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई बड़ी परियोजनाओं का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक पानी पहुंचाना है। ADB लोन, अर्बन चैलेंज फंड और जल बोर्ड की परियोजनाओं के जरिए वाटर सप्लाई, सीवर नेटवर्क और ट्रीटमेंट सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।
पढ़ें :- वाटर लॉगिंग पर सरकार का फोकस, मंत्री प्रवेश साहिब बोले- हर बूंद का होगा बेहतर इस्तेमाल
हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अब सुरक्षित हाथों में है और राजधानी की बुनियादी समस्याओं को लगातार दूर किया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने बताया कि कई इलाकों में अभी तक पानी और सीवर की लाइनें उपलब्ध नहीं थीं। सरकार ऐसे क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर काम कर रही है।
ADB से 2,500 करोड़ का लोन
रेखा गुप्ता ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से करीब 2,500 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। इसके तहत वजीराबाद WTP में 850 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे, वहीं अर्बन चैलेंज फंड के तहत दिल्ली के विकास कार्यों के लिए 4,320 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
वाटर सिस्टम पर 7,096 करोड़ खर्च
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली के वाटर सिस्टम को दुरुस्त करने पर करीब 7,096 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो स्थानों पर 55 करोड़ और 74 करोड़ रुपये की लागत से UGR बनाए जाएंगे, जबकि ओखला WTP के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पढ़ें :- दिल्ली में H1N1 और डेंगू को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने की अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा
114 कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क पूरा
रेखा गुप्ता ने बताया कि जल बोर्ड करीब 2,990 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कर चुका है। 114 कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क का काम पूरा हो चुका है, जिससे करीब 1,28,633 लोगों को फायदा मिला है। द्वारका, चंद्रावल और भलस्वा में वाटर ट्रीटमेंट से जुड़े कार्य भी पूरे किए गए हैं।
जल बोर्ड कर्मचारियों को भी राहत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जल बोर्ड कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा देने की बात कही। लंबे समय से जल बोर्ड की कॉलोनियों में रह रहे कर्मचारियों के लिए नए मकान बनाने की योजना भी बताई गई। रेखा गुप्ता ने कहा कि चंद्रावल WTP में 1,258 करोड़ और वजीराबाद WTP में 1,740 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से दिल्ली की जल व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- हरियाली शिल्प मेला, प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र में 26 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजन
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।