नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल को बधाई दी है।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
रॉड लेवर एरिना पर नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7(5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस खिताबी जीत के साथ ही नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फेडरर और जोकोविच ने 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
सचिन ने ट्वीट किया, “यह बिल्कुल आश्चर्यजनक और शानदार है। 2 सेट से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी कर अपना 21 वां ग्रैंड स्लैम जीतना अविश्वसनीय है। बधाई राफेल नडाल।”
That is absolutely magnificent. Stunning to say the least.
From 2 sets down to come back and win your 21st Grand Slam is incredible.
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Congratulations @RafaelNadal!#AusOpen pic.twitter.com/VHjjlb4GFN
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 30, 2022
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी नडाल के ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी है।
लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “2 सेट से, वापसी करना और भव्य शैली में जीतना एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राफेल नडाल को रिकॉर्ड 21 वें ग्रैंड स्लैम और शानदार तरीके से ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए बधाई।
पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई
It isn't over until it's over.
From 2 sets down, to comeback and win in Grand style is a monumental effort. Congratulations #RafaelNadal on a record 21st Grand Slam and for winning the #AustralianOpen in great fashion. pic.twitter.com/vz7yuV70Hl— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2022