छत्रपति शिवाजी की अमर कहानियों के बीच उनके पुत्र और रायगढ़ के शासक संभाजी की वीरता भुला दी जाती है। आज 16 जनवरी को याद करना प्रासंगिक होगा कि आज ही के दिन संभाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। सूबे के प्रति समर्पण ऐसी कि औरंगजेब ने रायगढ़ पर कब्जे के लिए 100 से अधिक हमले किए और उसके सैनिकों को हार का मुंह देखना पड़ा। अंत में संभाजी जब संगमेशवर में थे, उन्हीं के साले गरुण जी शिरके ने गद्दारी की और मुगलों को संभाजी तक पहुंचने का गुप्त रास्ता बता दिया। संभाजी और उनके मित्र कवि कलश को बंदी बना लिया गया। दोनों की पहले जुबान, फिर शरीर के टुकड़े करवा कर औरंगजेब ने तुलापुर की नदी में फेंकवा दिए। इसके बावजूद, औरंगजेब संभाजी की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका। हत्या के पहले उसने संभाजी से कहा कि मेरे चार बेटों में से एक भी तुम्हारे जैसा होता, तो सारा हिन्दुस्तान बहुत पहले मेरे कब्जे में होता। कथा लम्बी है, सिर्फ दो साल की उम्र में संभाजी की माता के निधन के बाद उनका लालन-पालन शिवाजी को बहादुर बनाने वाली दादी जीजाबाई ने ही किया था। शिवाजी के बाद चचेरे भाई राजाराम के राज्याभिषेक कर दिए जाने की खबर मिली, तो पन्हाला किले में कैद संभाजी किलेदार को मार कर वहां से बाहर निकल आए। रायगढ़ पहुंचने पर 16 जनवरी,1681 को उनका राज्याभिषेक किया गया। उन्हें हर कदम पर रायगढ़ की हिफाजत के लिए संघर्ष करना पड़ा। तिलमिलाए औरंगजेब ने संभाजी की गिरफ्तारी तक पगड़ी धारण नहीं करने की कसम खाई थी। अंततः उनकी हत्या के समय भी वह उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका। संभाजी की वीरता और सूबे के लोगों के प्रति लगाव ऐसा कि जब कवि कलश के साथ उनके शरीर के टुकड़े करवा कर नदी में फेंके दिए गए, आसपास के लोगों ने उन्हें एकत्र कर सिलाई के जरिए जोड़ा और अंतिम संस्कार किया। ऐसे मातृभूमि भक्त सदैव अमर रहेंगे।
पढ़ें :- भीषण गर्मी में घर को Naturally ठंडा रखेंगे, ये 5 Indoor Plants
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः
1581- ब्रिटेन में रोमन कैथेलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित।
1761- अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीना।
1938- बांग्ला साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन।
पढ़ें :- कम बजट में बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2026: Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tigor EV पूरी जानकारी
1999 – भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने।
2000 – चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को ‘साकार बुद्ध’ का अवतार माना।
2003 – भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
2005 – एफ.बी.आई. ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर पर शिंकजा कसने के लिए भारत से मदद मांगी।
2006 – समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित।