Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः जमीन विवाद में सरपंच की पत्नी की मौत, सरपंच घायल

हरियाणाः जमीन विवाद में सरपंच की पत्नी की मौत, सरपंच घायल

By HO BUREAU 

Updated Date

murder

कुरुक्षेत्र। जिले के डोडा खेड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते मौजूदा सरपंच की  पत्नी की मौत हो गई। वहीं सरपंच को भी चोटें आई हैं। घायल सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के अक्सर उन्हें सरपंच पद से निलंबित कराने की धमकी देता था। उसके ताऊ ने पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी।

पढ़ें :- हरियाणाः प्रॉपटी डीलर के घर पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख की मांगी थी रंगदारी

अब उसके ताऊ का लड़का उनकी जमीन हड़पना चाहता था। जिसको लेकर गांव में ही पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान बीच पंचायत उसके ताऊ के लड़के और भाभी ने उसपर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सुबह थाने में कुरुक्षेत्र अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि लड़ाई-झगड़े में एक महिला और मौजूदा सरपंच घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शमशेर सिंह ने बताया कि यह झगड़ा जमीन विवाद को लेकर किया गया था। कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Advertisement