दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन 2026 के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि प्रज्ञा बघेल को सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक को उपाध्यक्ष चुना गया है।
पढ़ें :- भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में जवाब तलब
गत वर्ष की अपेक्षा इस बार SCBA चुनाव में मतदाता वकीलाें का समर्थन SCBA के पूर्व सचिव प्रदीप राय के पक्ष में ज्यादा दिखा। जिसकी वजह से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूपम लाल दास को 371 मतों के भारी अंतर से हराया। देर रात तक चली मतगणना के बाद आए नतीजों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप राय को 822 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनूपम लाल दास को 451 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों आदिश अग्रवाल को 412, गौरव भाटिया को 370, सुकुमार पट्टाजोशी को 269, सिद्धार्थ मृदुल को 217 और महालक्ष्मी पवानी को 128 वोटों का समर्थन मिला। कुल मिलाकर इस बार SCBA के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को वकीलों का भरपूर समर्थन मिला। जिसकी वजह से वे भारी बहुमत के साथ SCBA के नए अध्यक्ष बने हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के इस चुनाव में प्रज्ञा बघेल ने सविता सिंह को हराकर सचिव पद हासिल किया और उपाध्यक्ष पद का सेहरा वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक के माथे पर बंधा।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) देश की शीर्ष अदालत में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों की सबसे बड़ी संस्था है। इसीलिए हर साल इसके चुनाव को कानूनी जगत में खास अहमियत दी जाती है। हालांकि श्री राय हमेशा ही अदालती मुद्दे और वकीलों के हितों को उठाते रहे हैं, लेकिन अब उनसे वकीलों के हितों और अदालत से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा मजबूत आवाज की उम्मीद की जा रही है। नवनिवार्चित SCBA अध्यक्ष श्री राय ने बात-चीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वकीलों का हित उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- Waqf Law पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर बोले सांसद ज़िया उर रहमान बर्क: “कानून में संशोधन जरूरी”
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।