Shiva Murder Case : शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे नागपुर के वर्धा रोड स्थित चिंच भवन से गिरफ्तार किया है। यूपी STF की वाराणसी यूनिट, लखनऊ कमिश्नरेट की टीम और नागपुर पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है।
पढ़ें :- परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का पत्र तो किरेन रिजिजू का आया जवाब, जयराम रमेश ने पूछे कई सवाल
बताया जा रहा था कि श्रद्धा दुबे लखनऊ में रविवार को हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद वह फरार हो गई थी। पुलिस तलाश में जुट गई। पुलिस को कानपुर नंबर की कार के बारे में पता चला, जिसमें श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर घूम रहे थे। पुलिस ने लोकेशन ट्रेक किया और नागपुर स्थित ठिकाने पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि थाना हजरतगंज पर दिनांक 09.10.2026 को वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश एवं रश्मि दुबे पर ₹50,000-₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक 20.10.2026 को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नागपुर पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। शिवा की मौत के बात से श्रद्धा की कई चैट वायरल हो रही हैं। स्क्रीन शॉट और ऑडियो वायरल हुए हैं।
पढ़ें :- बाढ़ की विभीषिका के बीच सीतापुर को मिला प्राकृतिक वरदान; मृतप्राय नदियों को नया जीवन, भूजल संकट से बड़ी राहत
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।