एशियन पैरा गेम्स के तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज यादव ने मंगलवार को अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया। नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने इस बात की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के जाने-माने पैरा-एथलीटों में से एक थे। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया था। उन्होंने 2016 में फाजा ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों के शॉट पुट और डिस्कस एफ55 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, CM योगी ने दी बधाई
आपको बता दें, नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने बुधवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि, “नीरज ने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है।”
2018 एशियन पैरा गेम्स में, उन्होंने 29.84 मीटर के एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते, जिसमें उन्होंने एफ54/55/56 क्लास में डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीता और पुरुषों की एफ55 कैटेगरी में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीता। 2022 में, उन्होंने मोरक्को में माराकेच पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में एक नए इंडियन नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
नीरज को 7 साल की उम्र में पोलियो का पता चला था। इसके बाद से व्हीलचेयर के सहारे उन्होंने खेल के क्षेत्र में ऊंचाई हासिल की। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया। जल्द ही वह इंडियन स्क्वॉड में शामिल हो गए। इंडोनेशिया 2018 एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन एफ55 क्लास में गोल्ड मेडल ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। नीरज को 2015 दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में सफलता मिली थी। उन्होंने शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीता था।
पढ़ें :- Asian Para Games : मोना अग्रवाल ने दूसरा गोल्ड जीता, 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।