Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. टेनिस जगत को झटका, यानिक सिनर ने की 2026 सीजन समाप्त करने की घोषणा

टेनिस जगत को झटका, यानिक सिनर ने की 2026 सीजन समाप्त करने की घोषणा

By HO BUREAU 

Updated Date

टेनिस जगत को झटका, यानिक सिनर ने की 2026 सीजन समाप्त करने की घोषणा

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने मंगलवार को घुटने की चोट के कारण अपना 2026 सीजन समय से पहले समाप्त करने की घोषणा की। सिनर जुलाई से इस चोट से जूझ रहे थे। वर्ल्ड नंबर 1 यानिक सिनर विंबलडन जीतने के बाद से किसी टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं और इसके बाद नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट स्विंग और एशियन स्विंग में भी हिस्सा नहीं ले पाए।

पढ़ें :- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

सिनर ने सोशल मीडिया पर सीजन खत्म करने के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घुटने का इलाज करवा रहे हैं। सिनर ने सोशल मीडिया पर कहा, “मैंने और डॉक्टरों ने मिलकर तय किया है कि मुझे अपने घुटने का इलाज करवाना होगा, जिसका मतलब है कि 2026 सीजन आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में, खासकर ट्यूरिन में सीजन के अंत में, मुझे बहुत अच्छी भावनाएं और अनुभव मिले, लेकिन यह साल अलग होने वाला है।”

यूएस ओपन में भी न खेल पाने वाले सिनर ने कहा कि वह अपने लंबे समय के करियर को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “अभी मुझे अपने लंबे समय के करियर के बारे में भी सोचना है। मैं पूरी तरह से ठीक होने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। आपके समर्थन के लिए मैं पहले से ही धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही आपसे कोर्ट पर फिर मिलूंगा।”

सिनर इस सीजन की शुरुआत में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम में लगातार पांच एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने अपने करियर का ‘कैरियर गोल्डन मास्टर्स’ भी पूरा किया। सिनर निट्टो एटीपी फाइनल्स के मौजूदा दो बार के चैंपियन भी हैं।

इटैलियन खिलाड़ी ने लगातार 30 मैच जीते थे, लेकिन रोलैंड गैरोस के दूसरे राउंड में जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हार गए। हालांकि, इटली के इस खिलाड़ी ने फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को शिकस्त देकर विंबलडन का खिताब जीता और ग्रास-कोर्ट मेजर में अपना पहला ताज हासिल किया। यह उनकी आखिरी उपस्थिति थी। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गए थे।

पढ़ें :- PM मोदी ने की कैबिनेट के बड़े फैसलों की सराहना, कहा- "ITLA से परिवहन क्षेत्र में बढ़ेगा समन्वय; MSMEs को मिलेगी मजबूती"

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- सेना से लेकर न्यायपालिका तक...कांग्रेस ने बार - बार देश की संस्थाओं पर लगाए आरोप : BJP
Advertisement