1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs WI : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नमन धीर करेंगे डेब्यू

IND vs WI : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नमन धीर करेंगे डेब्यू

IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑलराउंडर नमन धीर को टी20 फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला है। 27 सितंबर को अपना वनडे डेब्यू करने के बाद नमन धीर को टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू का मौका मिला है, जिन्हें अर्शदीप सिंह से अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय कैप मिली। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी अकील होसेन अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

पढ़ें :- सेना से लेकर न्यायपालिका तक...कांग्रेस ने बार - बार देश की संस्थाओं पर लगाए आरोप : BJP

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां की मिट्टी मिली-जुली है। ओस भी होगी। हमारा सफर काफी थकाऊ था। हम कल रात ही आए (जापान से) थे और आज मैच के लिए तैयार हैं और पूरी तरह केंद्रित हैं। वेस्टइंडीज ने पिछले कुछ वर्षों में टी20 क्रिकेट में दबदबा बनाए रखा है। उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं। इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। रवि, नितीश, वैभव और प्रिंस आज मुकाबले से बाहर बैठे हैं।”

वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, “टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। भारत में लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है। हमें यहां के हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा, क्योंकि यहां की परिस्थितियां अलग हैं। हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी आ रहे हैं और कुछ जा रहे हैं। हमें बस अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना है। हमारे पास गेंदबाजी के लिए छह विकल्प हैं, और कुछ ऑलराउंडर भी हैं।”

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब मेजबान टीम की निगाहें टी20 सीरीज में भी जीतने पर होंगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

पढ़ें :- टेनिस जगत को झटका, यानिक सिनर ने की 2026 सीजन समाप्त करने की घोषणा

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- राहुल गांधी को पीएम मोदी से निस्वार्थ सेवा सीखनी चाहिए : किरेन रिजिजू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com