Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

शाहजहांपुर में दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

By HO BUREAU 

Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। दामाद का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण तीन महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वारदात शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी इलाके में हुई। दामाद भांजे को साथ लेकर बाइक से ससुराल पहुंचा था।

पढ़ें :- संभल में तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मृतक सालिगराम ने अपनी बेटी की शादी संजय से की थी। पति से अनबन होने के बाद खुशबू मायके में रह रही थी। शाम करीब 4 बजे संजय अपने भांजे नकुल के साथ ससुराल पहुंचा। गेट पर परिजनों के साथ खड़े ससुर से बातचीत के दौरान दामाद ने गोली मार दी। सूचना पाकर सीओ सिटी सौम्या पांडेय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है।

Advertisement