नई दिल्ली। चांद पर बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है।
पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करा भारत ने दुनिया में अपना परचम लहराया है। यह ऐतिहासिक पल अविस्मरणीय है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है।