Jamui Incident : बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की से हुई छेड़छाड़ की घटना पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। विपक्ष बिहार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने उस वीडियो को देखा होगा। वो वीडियो शर्मसार करने वाला वीडियो है। दोषियों को जितनी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वो कम है। पूरे देशभर में बिहार सरकार की थू-थू हो रही है। यही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बयान दिया था कि कोई किसी को हाथ लगा दे तो वो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। अगर सम्राट चौधरी ने जुबान के पक्के हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहला बयान JD(U) के राज्य अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का है, जिन्होंने इसे ‘छोटी-मोटी घटना’ बताया। दूसरा बयान मंत्री श्रवण कुमार का है, उन्होंने भी इसे ‘छोटी-मोटी घटना’ कहा। तीसरा बयान ललन सिंह का है, जिनका कहना है कि ऐसी इक्का-दुक्का घटनाएं होती रहती हैं। चौथा बयान एक महिला मंत्री का है, जो पुलिस की बात कर रही हैं और ‘मोरल पुलिसिंग’ पर सीख दे रही हैं। उनका कहना है कि अगर यह ‘सम्मानजनक’ और ‘सभ्य तरीके’ से हुआ होता तो बेहतर होता।
जमुई कांड में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपी नंदर यादव पुलिस के साथ मुठभेड़ घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। आरोपी हरेराम का पैर टूट गया है। दोनों ही आरोपी ट्रैक्टर चालक बताए जा रहे हैं।
कभी-कभार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं : मंत्री श्रवण कुमार
बिहार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दुनिया पूरी तरह अपराध-मुक्त नहीं है। कभी-कभार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सरकार ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखती है। बिहार में ऐसी हरकतें करने वाले बच नहीं सकते।
पढ़ें :- कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
जीतन राम मांझी का बयान
जुमई कांड पर जीतन राम मांझी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी,लेकिन इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकरी दे देते हैं। तेजस्वी कहते हैं कि बिहार – यूपी का हर यादव उनका भाई है तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था, ताकि हमारी सकार को बदनाम किया जा सके। अब तेजस्वी यादव कहेंगे। सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया। सम्राट सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।