टॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर और एक्टर ‘के विश्वनाथ’ के निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार लंबी बीमारी के बाद गुरुवार रात हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे।
पढ़ें :- Bollywood Affairs: इन सितारों के रिश्ते क्यों बने चर्चा का विषय?
बता दें कि 92 वर्षीय एक्टर का पार्थिव शरीर अस्पताल से जुबली हिल्स स्थित उनके निवास स्थान पर देर रात करीब 1 बजे लाया गया है।आपको बता दे की एआर रहमान ने भी ट्वीट कर के दु :ख जताया है।
Anjali ? tradition,warmth,heart,music,dance,love …..your movies filled my childhood with humaneness and wonder! #ripkviswanathji ????? pic.twitter.com/HivlTfUFe3
— A.R.Rahman (@arrahman) February 2, 2023
पढ़ें :- बॉलीवुड का तड़का, बॉक्स ऑफिस से लेकर नई फिल्मों तक मचा धमाल
वही, दिग्गज अभिनेता को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण कुछ दिन पहले ही हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी जया लक्ष्मी, तीन बेटे रवींद्रनाथ विश्वनाथ और नागेंद्रनाथ विश्वनाथ और एक बेटी पद्मावती विश्वनाथ हैं।
वहीं उनकी निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया था। कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि कसीनाधुनी विश्वनाथ का जन्म 19 फरवरी, 1930 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रेपल्ले में हुआ था। उन्होंने हिंदू कॉलेज, गुंटूर में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की।
पढ़ें :- IPL में कल का मुकाबला: लखनऊ और दिल्ली के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद
उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद, विश्वनाथ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वाहिनी स्टूडियो, चेन्नई में एक साउंड आर्टिस्ट के रूप में की।