लखनऊ। गाजियाबाद के ठग दंपती ने गृहमंत्री का पर्सनल सेक्रेटरी बनकर 82 लाख ठग लिए। इसके बाद 2 करोड़ की रंगदारी भी मांगी। कहा-पैसे दो वरना फंसाकर जेल भेजवा दूंगा। पीड़ित ने दंपती सहित 8 पर FIR दर्ज कराई है। गाजियाबाद के ठग दंपती ने गृहमंत्री का पर्सनल सेक्रेटरी यानि PS बनकर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई से 85 लाख रुपए ठग लिए।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
इतना ही नहीं दंपती ने डीलर से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की भी मांगी। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए धमकाया। कहा कि पैसे दो वरना केस में फंसाकर जेल भेजवा देंगे। धमकी से परेशान होकर डीलर के भाई ने गोमती नगर थाने में दंपती सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।