दिल्ली-एनसीआर । दिल्ली-एनसीआर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है मौसम ने करवट ली है इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में पारा काफी हाई हो चुका था लू लोगों को लग रही थी ऐसे में थोड़ी बहुत राहत की सांस लोगों ने मौसम की करवट के कारण ली है।
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
बता दें दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धूलभरी आंधी चल रही है पूरे आसमान में धूल-धूल हो रखा है इससे लोगों को देखने में तकलीफ हो रही है यानि की धूल के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. कल रात से ही तेज हवा चल रही है आसमान में सिर्फ धूल ही नजर आ रहे है।
बुधवार को भी मौसम रहेगा सुहावना
अगर बुधवार की बात करें तो मौसम बुधवार को भी सुहावना रहेगा हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने वाला है और न्यूनतम तापमान की बात करें तो 26.7 डिग्री तक रहेगा ।
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
सोमवार को चल रही थी लू
सोमवार की बात करें तो मौसम काफी गर्म था सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी इससे लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा था मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी ।
इन राज्यों में चलेगी लू
जहां एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है तो वहीं कई राज्य ऐसे है जहां पर मौसम विभाग ने लू चलने की आशंका जाहिर की है वो राज्य है ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और तटीय आंघ्र प्रदेश के इलाकों में लू कहर बरपाने वाला है यानि की इन राज्यों में लोगों को गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी
कौन से वो राज्य है जिसमें बारिश होगी
चलिए अब जानते है कि वो राज्य कौन से है जिनमें बारिश की संभावनाए जताई गई है मौसम विभाग के अनुसार, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है मौसम सुहावना रह सकता है। मेघालय में जमकर बारिश भी हो सकती है।