Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गर्मियों में जामुन खाने से होते हैं इतने फायदे

गर्मियों में जामुन खाने से होते हैं इतने फायदे

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। जामुन बहुत पोषणयुक्त फल होता है। गर्मी के महीनों में व्यापक रूप से बाजार में उपलब्ध होता है। कई विशेषज्ञ गर्मियों में जामुन खाने की सलाह देते हैं ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

पढ़ें :- Health News : भारत में वायरल फीवर का बढ़ता खतरा, जाने उपाए और कारण...

1. हीमोग्लोबिन में करता है सुधारः  जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जामुन में विटामिन-C और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जामुन में मौजूद आयरन खून को साफ करने में भी मदद करता है।

2. वजन घटाने में मददगारः  जामुन की पत्तियां और छाल मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। कैलोरी की मात्रा कम होने से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

3. सांस संबंधी समस्याओं से छुटकाराः जामुन सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में विशेष भूमिका निभाता है। इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसलिए यह सामान्य फ्लू, जुकाम या खांसी का इलाज भी कर सकता है।

4. जामुन में कसैले गुण होते हैःं जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपकी स्किन को तरोताजा और साफ रखने में मदद कर सकता है।

पढ़ें :- राष्ट्रीय कार्यशालाः समय से पहले मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर के रोकथाम पर हुई चर्चा

5. हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर करेः पोटैशियम से भरपूर जामुन आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

6. डायबिटीज में फायदेमंदः जामुन डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकता है।अगर आपको अधिक प्यास लगती है, तो आप जामुन का सेवन कर सकते हैं।गर्मी में इससे डिहाईड्रेशन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है।

7. इंफेक्शन कम करेः जामुन में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और बेट्यूलिक एसिड मौजूद होते हैं। यह सभी तत्व आपको संक्रमण से दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement