दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को एक शख्स की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि, पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जाता है.
पढ़ें :- कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है और मानसिक रूप (Mentally Challenged) से उसकी हालत ठीक नहीं है। आरोपी का दिमाग का इलाज चल रहा है। इसके चलते उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. यह कॉल बीती रात्रि 12.05 बजे मिली थी। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है।
फोन पर सीएम को मिली धमकी
दिल्ली पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने (Threatens to kills Delhi CM Kejriwal) की धमकी दी थी।
कॉल करने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इसको गंभीरता से लिया और इसकी पहचान करने में जुट गई। इसके कुछ समय बाद ही आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी का इलाज (Mentally Challenged) दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी