बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पंपिंग सेट ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसान जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना बुलंदशहर के खानपुर के जाडोल गांव की है।
पढ़ें :- विरोधः अधूरे हाइवे पर टोल वसूली से किसानों का फूटा गुस्सा, किया हंगामा, धरने पर बैठे लोग
तीन किसान हंसराज, अनिल और कैलाश एक साथ इंजन ठीक करने ट्यूबवेल बोर में उतरे थे। कुएं में उतरे तीनों किसानों की अचानक हालत बिगड़ गई। किसी तरीके से आसपास के लोगों को खबर की गई। इसके बाद उन्हें कुएं से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।
परिवार वाले और गांव के लोग निजी गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।