नई दिल्ली, विकास आर्य : आपने अकसर देखा होगा कई युवा अपनी बाइक को बेहद ही गलत तरीके से चलाते हैं। बाइक चलाते समय एक गलती आपको महंगी पड़ सकती है। इसलिए आपको बाइक चलाते समय बेहद ही सर्तक रहना चाहिए। साथ ही यातायात के सभी नियमों का पालन भी करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बाइक चलाते समय बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।
पढ़ें :- Elon Musk on India: “भारत बहुत ही आकर्षक बाज़ार है, लेकिन...” - जानिए SpaceX और Tesla CEO की पूरी बात
स्पीड नियंत्रण में रखें
बाइक राइड करते समय आपको हमेशा गति को अपने कंट्रोल में रखना चाहिए। बेशक आप अच्छी बाइक चलाते होंगे लेकिन कई बार ओवर कांफिडेंश भी मुसिबत का कारण बन जाता है। बाइक चलाते समय स्पीड को उतना ही बढ़ाए जितना आप कंट्रोल कर सकें। अधिकतर एक्सीडेंट तेज रफ्तार की वजह से ही होते हैं।
दोनों ब्रेक के यूज को समझें
बाइक राइड करते समय दोनों ब्रेक का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए। केवल आगे का ब्रेक लगाने से बाइक पलट सकती है। इसी तरह दुर्घटना को रोकने के लिए कई बार आपको दोनों ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ सकती है, इसके लिए आपको दोनों ही ब्रेक के इस्तेमाल को सिखना चाहिए।
पढ़ें :- Gurugram Superbiker Attack: दिल्ली में Scorpio सवार बॉडीबिल्डर्स ने सुपरबाइकर पर किया Baseball Bat से हमला
मोड से पहले इंडिकेटर जरूर दें
बाइक चलाते समय यदि आपको दाए या बाए मुड़ना है तो इसके लिए इंडिकेटर जरूर दें। इससे पीछे की गाड़ियों को पता चल जाएगा कि आप किस दिशा में जाना चाहते हैं। ऐसे ही किसी भी दिशा में बाइक मोड़ देने से कई बार हादसे हो जाते हैं।
ABS सिस्टम वाली Bike खरीदें
अब कई बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आने लगा है। ये तकनीक कई दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होती है। अगर आप भी बाइक लेना चाहते हैं तो ABS सिस्टम वाली बाइक को ही खरीदें।