Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः गाजियाबाद में भीषण बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा, सात लोग मलबे में दबे

यूपीः गाजियाबाद में भीषण बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा, सात लोग मलबे में दबे

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की आंबेडकर कालोनी में शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। भीषण बारिश के चलते दो मंजिला जर्जर मकान गिरने से एमसीडी कर्मी समेत परिवार के सात लोग मलबे में दबकर जख्मी हो गए।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

पुलिस को सूचना देकर कालोनी के लोगों ने मलबे में दबे सभी को बाहर निकालने का काम शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की मदद से सात लोगों को बाहर निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मलबे में दबने से एक गोवंश और चार मुर्गों की मौत हो गई।

दिल्ली के शाहदरा निवासी सुभाष के आंबेडकर कालोनी स्थित दो मंजिला मकान में एमसीडी कर्मी अनिल कुमार किराए पर रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी माया, चार बेटे अरविंद, अंकित, सागर, चीकू हैं। मकान काफी जर्जर था। रात करीब 8:30 बजे मकान की छत पर रखे सामान की वजह से दरारें आनी शुरू हो गईं। सभी लोग कुछ समझ पाते कि अचानक मकान भरभराकर गिर गया।

उसमें मौजूद रूही (4), प्रिंस (5) पुत्र अंकित, अंगराज (5) पुत्र अरविंद, चाइना (22) व कराची (20) पुत्री अनिल उनकी पत्नी माया (45) व अरविंद की पत्नी रीना (27) मलबे में दब गए। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Advertisement