Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में नहर में नहाते समय दो युवक डूबे, मौत, परिजनों में कोहराम

मैनपुरी में नहर में नहाते समय दो युवक डूबे, मौत, परिजनों में कोहराम

By HO BUREAU 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के दान्नाहार क्षेत्र में नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक घिरोर थाना क्षेत्र के जोहरी नगर कानपुर नहर में नहाने गए थे।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

यादवेंद्र पुत्र स्व.अरविंद कुमार मानिकपुर थाना ओछा क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि दूसरा युवक सोमेंद्र पुत्र प्रबल प्रताप सिंह नगला दशरथ का निवासी था। बताया जाता है कि सोमेंद्र नहर में नहाते समय डूब रहा था, उसे डूबता देख यादवेंद्र पुत्र अरविंद कुमार बचाने के लिए गया तो वह भी डूब गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement