उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में हर पार्टी लगी हुई है. नगर निकाय चुनाव को देखते हुए ही बीजेपी ने 17 निगमों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इनकी सूची भी जारी कर दी है. इसके साथ ही पार्टी ने चुनाव संयोजक के नामों का भी एलान कर दिया है.
नगर निकाय की भी सभी सीटें जीतने की रणनीति
पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में
बीजेपी ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने लक्ष्य तय किया है. उससे पहले होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी उतनी ही गंभीर है. चूंकि, इन चुनावों के परिणामों से भी माहौल बनाया जा सकता है, इसे देखते हुए नगर निकाय की भी सभी सीटें जीतने की रणनीति पर काम किया जा रहा है.
बीजेपी ने 17 नगर निगमों में से पश्चिम के गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद निगमों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए हैं. इसके अलावा पार्टी ने बृज क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, शाहजहांपुर, और बरेली में नामों का एलान किया है. जबकि पार्टी ने कानपुर के कानपुर और झांसी, अवध के लखनऊ और अयोध्या, काशी के प्रयागराज और वाराणसी के अलावा गोरखपुर नगर निगम के प्रभारियों
चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव संयोजक की सूची इस प्रकार हैं.
पश्चिम क्षेत्र
नगर निगम – चुनाव प्रभारी – सह प्रभारी – चुनाव संयोजक
पढ़ें :- मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद एक नई उम्मीद... LAC विवाद पर सुलझे सकते है रिश्ते
गाजियाबाद – पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह – विधायक राजीव गुम्बर – प्रदेश सह-संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ संजय कश्यप
मेरठ – प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह – राज्यमंत्री केपी मलिक – पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग
सहारनपुर – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण – विधायक अमित अग्रवाल – महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई
मुरादाबाद – विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल – राज्यमंत्री जयवंत सैनी- महानगर मंत्री शम्मी भटनागर
बृज क्षेत्र
आगरा- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक- प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी- विधायक डा. जीएस धर्मेश
फिरोजाबाद- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह- एमएलसी गोपाल अंजान- पूर्व विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता
अलीगढ़- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह- विधायक राजेश चौधरी- जिला प्रभारी सुनील पांडेय
शाहजहांपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल- विधायक हरीश शाक्य- एमएलसी सुधीर गुप्ता
बरेली- कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी- प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई- महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना
कानपुर क्षेत्र
कानपुर- कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह- पूर्व विधायक सुरेश तिवारी- पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्माट
झांसी- कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य- पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी- पूर्व जिलाध्यक्ष अरिदमन सिंह गुर्जर
अवध क्षेत्र
लखनऊ- कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना- पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा- महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव
अयोध्या- कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही- प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशुदत्त द्विवेदी- क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव
पढ़ें :- झमाझम बारिश ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड... स्कूल बंद, सड़कें बनीं तालाब, ऑरेंज अलर्ट जारी
काशी क्षेत्र
प्रयागराज- कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता
वाराणसी- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव- जिला महामंत्री जगदीश त्रिपाठी
गोरखपुर क्षेत्र
गोरखपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना- राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद- प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीव चौरसिया
बीजेपी ने मंत्रियों के अलावा कई विधायकों, राज्यसभा सांसद, एमएलसी और प्रदेश महामंत्री को भी नगर निकाय चुनाव में प्रभारी या सह प्रभारी बनाया है. हालांकि अभी राज्य में नगर निकाय चुनाव का एलान नहीं हुआ है. लेकिन इससे पहले ही बीजेपी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है.