Gorakhpur news:उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आया है,गोरखपुर के वाटिका इलाके में पिता और दो बेटियों का शव पंखे से लटका मिला है,इस घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई,एक पंखे पर दो बेटियों के शव दुपट्टे से लटके मिले और दूसरे पंखे पर पिता का शव लटका मिला,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है,
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका इलाके की है,पुलिस मौके पे पहुँच कर फंदे पर लटके शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई,खराब आर्थिक स्थिति और कर्ज के कारण सुसाइड की आशंका जताई जा रही है.बताया जा रहा है कि मृतक जितेन्द्र श्रीवास्तव घर में सिलाई का काम करते थे. मंगलवार की सुबह जितेन्द्र श्रीवास्तव समेत उनकी दोनों बेटियां मान्या और मानवी के शव फांसी पर लटके मिले. मृतक के भाई नितेश ने बताया कि मान्या 10वीं और मानवी 9वीं में सेंट्रल अकादमी में पढ़ती थी. नवीन पेशे से दर्जी थे.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले नवीन की पत्नी की मौत हो चुकी थी. एसएसपी सिटी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया है कि घर में मिली डायरी से मृतक द्वारा कई लोगों से कर्ज लेने के साथ ही बच्चों की फीस नहीं भर पाने की भी बात सामने आ रही है. फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिससे उनकी मौत की असल वजह का पता चल पाए.