Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

arrest

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के करीबी रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को यूपी STF ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव के ऊपर अलीगंज थाने में FIR  दर्ज थी। पुलिस के अनुसार फरार चलने की वजह से एटा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

पुष्पेंद्र यादव के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में लगभग 16 माह से एटा जेल में बंद हैं। पुष्पेंद्र यादव के ताऊ अलीगंज से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में लगभग 2 साल से अलीगढ़ जेल में बंद हैं।जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को देर रात नोएडा से STF ने अरेस्ट कर अलीगंज थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Advertisement