यूपी के विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है.आज भी विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था, एसपी नेता आजम खां पर लगे मुकदमों समेत कई मुद्दों पर नारेबाजी की.और कुछ देर बाद एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एसपी विधायकों ने वॉक ऑउट किया और पैदल चलते हुए एसपी कार्यालय के लिए निकल गए.
पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
एसपी विधायक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की.उनके साथ दर्जन भर विधायक भी मौजूद थे. राजभवन से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया गया है. आजम खान पर लग रहे लगातार मुकदमे, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले को लेकर राज्यपाल को अवगत कराया है.