कर्णप्रयाग। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में शुक्रवार को रिठोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें राजेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी गिरिनाल काशीपुर उधमसिंहनगर की मौत हो गई। वहीं राजेश्वरी देवी पत्नी प्रकाश ग्राम डिम्मर घायल हो गईं।
पढ़ें :- उत्तराखंडः मसूरी में खाई में गिरी कार, तीन लड़के और तीन लड़कियां गंभीर घायल
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। उधर, दूसरी ओर सिमली गैस गोदाम के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।