Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऋषिकेश से मुंबई वापस लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर आए नजर, तस्वीर हुआ वायरल

ऋषिकेश से मुंबई वापस लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर आए नजर, तस्वीर हुआ वायरल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ हाल ही में स्पिरिचुअल विजिट के लिए निकले थे। जिसके लिए इस स्टार कपल ने बीते दिनों उत्तराखंड की यात्रा की। यहां ये स्टार कपल अपने गुरू नीम करौली बाबा के आश्रम पर दर्शन के लिए पहुंचे थे।

पढ़ें :- Bollywood Affairs: इन सितारों के रिश्ते क्यों बने चर्चा का विषय?

इसके अलावा इस स्टार कपल ने पीएम मोदी के गुरू स्वामी दयानंद के आश्रम भी पहुंचे थे। क्रिकेटर विराट कोहली और अदाकारा अनुष्का शर्मा की इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अब ये स्टार कपल अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर मुंबई पहुंच चुका है। इनकी ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

बॉलीवुड फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर मुंबई लौटे हैं। जहां ये स्टार कपल मुंबई एयरपोर्ट पर थके मांदे नजर आए।

अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी लाडली बेटी वामिका के बिना कम ही बाहर जाते हैं। इस बार ये स्टार कपल अपनी बेटी के साथ नजर नहीं आया।
दरअसल, इस ट्रिप के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुईं। मगर इनमें से एक में भी बेबी वामिका नजर नहीं आईं।

वही,अनुष्का शर्मा के परिवार में उनके पिता अजय कुमार शर्मा जो की एक एक्स आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। और अनुष्का की माता आशिमा शर्मा एक गृहणी हैं। अनुष्का के परिवार में उनके एक बड़े भाई हैं।

पढ़ें :- बॉलीवुड का तड़का, बॉक्स ऑफिस से लेकर नई फिल्मों तक मचा धमाल

उनके बड़े भाई का नाम कारनेश है, जो कि पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे इसके बाद कर्नेश ने मर्चेंट नेवी में काम किया और वर्तमान समय में कारनेश एक फिल्म निर्माता का काम करते हैं। अनुष्का शर्मा का कहना है की वो भारतीय नौसेना सेना के एक अधिकारी की बेटी हैं उनको इस बात का गर्व अपने अभिनेत्री होने से ज्यादा होता है।

Advertisement