Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडाः हिंडन नदी में बाढ़ से घरों में घुसा पानी, सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे लोग

नोएडाः हिंडन नदी में बाढ़ से घरों में घुसा पानी, सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे लोग

By Rajni 

Updated Date

नोएडा। नोएडा के हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी से सटे इलाकों में बाढ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना और हिंडन में जलस्तर काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बने घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। पानी बढ़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

नोएडा के छिजारसी कालोनी, चोटपुर कालोनी, हैबतपुर, बहलोलपुर गांव में नदी किनारे बने घरों में नदी का पानी घुस गया। पानी के बहाव को देखते हुए कालोनी के लोग घर छोडकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। लोगो का कहना है कि शनिवार की दोपहर अचानक जलस्तर बढ़ जाने से नदी किनारे रह रहे लोगो को बाढ़ का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को नोटिस देकर अलर्ट जारी किया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नोएडा के हिंडन नदी के किनारे बसे लोग घरों से निकल कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों के लिए स्कूल और बारात घर पर रुकने की व्यवस्था की है।

Advertisement