बेलग्रेड में चल रहे वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बुधवार देर रात रेसलर विनेश फोगाट ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत का खाता खोला. विनेश ने यूरोपियन चैंपियन जॉना मालमग्रेन को 53 किलोग्राम कैटगरी में 8-0 से हराया. उन्हें इस चैंपियनशिप में दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल मिला है.विनेश फोगाट ने इतिहास रचा,विनेश दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं.
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी. बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था.