Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लंपी वायरस पर एक्शन मोड में योगी सरकार, बांदा में सुरक्षा चक्र मजबूत

लंपी वायरस पर एक्शन मोड में योगी सरकार, बांदा में सुरक्षा चक्र मजबूत

By HO BUREAU 

Updated Date

लंपी वायरस पर एक्शन मोड में योगी सरकार, बांदा में सुरक्षा चक्र मजबूत

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गोवंश की सुरक्षा और लंपी वायरस के खतरे को टालने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश भर के सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पढ़ें :- ACJM के बंद आवास में चोरी, लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

इसी क्रम में मध्य प्रदेश की सीमा से सटे बांदा जिले में शासन स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लंपी वायरस का संक्रमण जिले के गोवंश को छू भी न सके। योगी सरकार ने बांदा में वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की समुचित व्यवस्था कराई है।

एमपी बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी

लंपी वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर पशु पालन विभाग ने मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों पर सतर्कता बढ़ा दी है। सीमावर्ती एमपी क्षेत्र से आने वाले पशुओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Sandeep

Disclaimer

पढ़ें :- मथुरा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement