Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दे दी जान

नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दे दी जान

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार (30) के रूप में हुई। मृतक उत्तराखंड का रहने वाला था।

पढ़ें :- Gift: PM मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का करेंगे दौरा, झारखंड में छह वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक उत्तराखंड के देवप्रयाग में लाइब्रेरियन था। पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। इस दौरान मेट्रो सेवा 15 से 20 मिनट तक बाधित रही।

Advertisement