Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. आनलाइन धोखाधड़ीः जानिए लैपटॉप की जगह क्या निकला कि छात्र के उड़ गए होश

आनलाइन धोखाधड़ीः जानिए लैपटॉप की जगह क्या निकला कि छात्र के उड़ गए होश

By Rajni 

Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार एक छात्र हो गया। एक नामी कंपनी से ऑनलाइन लैपटाप मंगवाना आईआईटी के एक छात्र को महंगा पड़ गया। उसने पैकिंग खोलकर देखा तो होश उड़ गए। पैकिंग में लैपटॉप की जगह बर्तन निकले।

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। राजस्थान जयपुर निवासी जनेश आईआईटी का छात्र है। कुछ दिन पहले उसने पढ़ाई के लिए पिता से लैपटॉप की मांग की थी। इस पर उसके पिता ने एक नामी कंपनी पर एक लाख की कीमत का लैपटॉप ऑनलाइन बुक किया था। साथ ही लैपटॉप डिलीवरी के लिए आईआईटी में रह रहे बेटे का पता और मोबाइल नंबर डाला था।

छात्र की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

शनिवार दोपहर डिलीवरी छात्र के पास पहुंची। छात्र ने पैकिंग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। लैपटाप की जगह बर्तनों का सेट था। उसने डिलीवरी करने वाले से इसकी शिकायत की। इस पर उसने कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही। छात्र ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।

पुलिस आईआईटी परिसर पहुंची और डिलीवरी करने वाले और उसके वाहन को अपने साथ सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। वहीं, छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में कंपनी से संपर्क किया जा रहा है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निकाय चुनावः भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
Advertisement